ए. के.इंटर नेशनल स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सर्वोच्च अंक पाकर बाजी मारी

ए. के.इंटर नेशनल स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सर्वोच्च अंक पाकर बाजी मारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : किला क्षेत्र के स्वाले नगर नवदिया की अनपढ़ आबादी में ए.के.इंटरनेशनल स्कूल है जो 250 से भी ज्यादा बच्चों को शिक्षित करने का काम रहा है उस विद्यालय में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किये गए। जिसमें अपनी-अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने 40 बच्चों को रिजल्ट के साथ पुरस्कार भी बांटे गए। हार,रिज़ल्ट और पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और स्कूल के एम.डी. अजय कुमार ने बांटे। मेधावियों को जब हार, पुरस्कार और उनके रिपोर्ट कार्ड बांटे गए तो उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बच्चों और बच्चों के अभिवावकों से कहा कि आज के बदलते समय में बच्चों को उच्च शिक्षा अवश्य दें उन्होंने विद्यालय की भी प्रशंसा की। बच्चों को पूरे वर्ष मेहनत से शिक्षा देने वाली शिक्षिकाओं में प्रधानाचार्य आइरिस नेहमाया,वंदना, लूबना, शिल्पी और मनोज की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कल्पर की तरफ से होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Sun Mar 30 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश सचिवालय लखनऊ के नवीन भवन स्थित ऐतिहासिक तिलक हाॅल में सचिवालय की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था- स्कल्पर की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में हुआ।इस अवसर पर कवि सम्मेलन में सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति […]

You May Like

Breaking News

advertisement