सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पशुओं को लगाए जा रहे रेडियम बेल्ट

कोंडागांव, 21 जुलाई 2025/ जिले में सड़क मार्गों पर घुमंतू पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य निरंतर जारी है। यह अभियान सड़क सुरक्षा की दिशा में एक अहम पहल के रूप में संचालित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार को उपसंचालक, पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन में डॉ. रुचिका सोनपिपरे के नेतृत्व में श्रीमती मालती नेताम (AVFO), पशुधन विभाग की संयुक्त टीम एवं नगर पालिका के दल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 21 पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाए गए तथा 12 पशुओं का टीकाकरण किया गया।

पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक लगभग 800 पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाया जा चुका है, जिनमें से वर्ष 2025 में अब तक 70 पशुओं को यह बेल्ट लगाए गए हैं। यह प्रयास सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल के ओ.टी. उन्नयन कार्य का निरीक्षण

Mon Jul 21 , 2025
कार्यस्थल में कोई भी बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाए गए कोंडागांव, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विकासखण्ड केशकाल के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल में निर्माणाधीन ओ.टी. उन्नयन कार्य का निरीक्षण गत गुरुवार को किया गया। सीजीएमसी लिमिटेड बस्तर संभाग के उप अभियंता […]

You May Like

Breaking News

advertisement