सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल के ओ.टी. उन्नयन कार्य का निरीक्षण

कार्यस्थल में कोई भी बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाए गए

कोंडागांव, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विकासखण्ड केशकाल के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल में निर्माणाधीन ओ.टी. उन्नयन कार्य का निरीक्षण गत गुरुवार को किया गया। सीजीएमसी लिमिटेड बस्तर संभाग के उप अभियंता द्वारा जानकारी दी गई है कि एसडीएम केशकाल द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य प्रगतिरत पाया गया तथा ठेकेदार द्वारा अंबुजा सीमेंट, फ्लाई एश ब्रिक का उपयोग किया जा रहा था। निर्माण स्थल पर कार्यरत सभी लेबर एवं मिस्त्री की आयु 18 से अधिक पायी गई तथा कार्यस्थल पर एक भी बाल श्रमिक कार्यरत नही पाया गया। उक्त संबंध में श्रम अधिकारी द्वारा 28 जून 2025 को निरीक्षण किया गया था, उनके प्रतिवेदन द्वारा यह सत्यापित किया गया है कि कार्यस्थल पर एक भी बाल श्रमिक कार्यरत नहीं है एवं निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया है।
निर्माण कार्य के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा निर्माण कार्य को शीघ्र उचित गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान स्थल पर उप अभियंता (सीजीएमएससीएल), जिला कोण्डागांव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने लिया राजस्व अधिकारियों की बैठक

Mon Jul 21 , 2025
किसान पंजीयन, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर एवं नक्शा बटांकन के कार्य में आवश्यक प्रगति लाने के दिए निर्देश जगदलपुर, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में रविवार को जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हरिस ने […]

You May Like

advertisement