चित्रगुप्त परिवार की दूसरी मासिक बैठक आयोजित

चित्रगुप्त परिवार की दूसरी मासिक बैठक आयोजित

कुुुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 जुलाई : चित्रगुप्त परिवार कुरुक्षेत्र के सदस्यों द्वारा गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के प्रांगण में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रगुप्त परिवार के प्रधान अनिल कुलश्रेष्ठ ने कायस्थ सभा के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन बैठकों के आयोजन से कायस्थ बिरादरी के लोगों में आपस में मेलजोल बढ़ता है। हिंदू धर्म की मान्यता हैं कि कायस्थ धर्मराज श्री चित्रगुप्त भगवान की संतान हैं तथा श्रेष्ठ कुल में जन्म लेने के कारण इन्हें ब्राह्मण और क्षत्रिय दोनों धर्मों को धारण करने का अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि कायस्थ बिरादरी के जरूरतमंद मेधावी छात्र गीता स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं।
महासचिव देसराज भटनागर ने बताया कि कायस्थ बिरादरी के लोगों को आपस में सुख दुख में एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा तथा मासिक सदस्यता शुल्क 200 रूपये प्रतिमाह होगा। भाई दूज के अवसर पर किसी भी छुट्टी वाले दिन सभा के सदस्य ब्रह्मसरोवर पर बने चित्रगुप्त भगवान के मंदिर में एकत्रित होकर पूजा अर्चना करेंगे ।
इस बैठक में श्री चित्रगुप्त परिवार का सरंक्षक डॉ. प्रेम भटनागर, सह उप-प्रधान प्रद्युम्न भटनागर, महासचिव देस राज भटनागर, कोषाध्यक्ष राजेश भटनागर, प्रेस सचिव अमित भटनागर, संयुक्त सचिव मांगेराम भटनागर, कार्यकारिणी सदस्य ममता भटनागर मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मधुर आनंद कृपा धाम फाउंडेशन एवं श्री प्रिया प्रीतम कृपा सेवा संस्थान द्वारा करवाई गई श्री सीयाराम वल्लभ जी की प्राण प्रतिष्ठा

Tue Jul 22 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 21 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= श्री प्रिया प्रीतम कृपा सेवा संस्थान के द्वारा महाराज श्री आनंद बिहारी शरण जी विशेष कृपा और मां आचार्य जू के आशीर्वाद से श्री निकुंज बाजार नंबर 5 फिरोजपुर छावनी जी की स्थापना की गई। श्री रघुनाथ शरण जी चंडीगढ़ वालों […]

You May Like

advertisement