फिरोज़पुर मंडल ने टिकट जांच में बनाया नया कीर्तिमान

(पंजाब) फिरोजपुर 25 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेषण संवाददाता}=

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में फिरोज़पुर मंडल ने टिकट जांच से अब तक की सर्वाधिक आय का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके कार्यकाल के दौरान फिरोजपुर मंडल ने कुल ₹72.76 करोड़ की आय अर्जित की है।

यह अभूतपूर्व उपलब्धि फिरोज़पुर मंडल के सभी वाणिज्य अधिकारियों, मुख्य टिकट निरीक्षकों एवं टिकट चैकिंग स्टाफ की मेहनत, समर्पण एवं सतत निगरानी का प्रतिफल है। इस रिकॉर्ड आय ने न केवल मंडल की कार्यक्षमता को दर्शाया है, बल्कि यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता और नियमों के पालन की प्रवृत्ति को भी बढ़ाया है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की अनुशासित एवं प्रतिबद्ध कार्यप्रणाली से फिरोजपुर मंडल नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित

Sat Jul 26 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : झांसा रोड़, श्याम कालोनी स्थित महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्ले मॉडलिंग व बैस्ट आऊट आफ वेस्ट की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य भजन सिंह राठोर ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं दो वर्गों में हुई। कक्षा 9 से 12 के वर्ग […]

You May Like

advertisement