महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : झांसा रोड़, श्याम कालोनी स्थित महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्ले मॉडलिंग व बैस्ट आऊट आफ वेस्ट की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य भजन सिंह राठोर ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं दो वर्गों में हुई। कक्षा 9 से 12 के वर्ग की क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में हरप्रीत प्रथम, जैस्मीन द्वितीय व चेतन्या तृतीय स्थान पर रही। जबकि 6 से 8 वर्ग की कीर्ति पहले, खुशी व पुष्पा दूसरे तथा अंजलि व दीपांश तीसरे स्थान पर रहे। मुस्कान व मनप्रीत को सांत्वना पुरस्कार मिला। बैस्ट आऊट आफ वेस्ट की 6 से 8 कक्षा वर्ग में सिमरदीप व स्मृति पहले, मानवी व यंशिका दूसरे तथा रचना व यश तीसरे स्थान पर रहे। अक्षित व नुपूर को सांत्वना पुरस्कार से ही संतोष करना पड़ा। जबकि कक्षा 9 से 12 की इसी प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम, वंशिका व स्नेहा ने द्वितीय तथा अंशिका व प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुंजन व हरमन को सांत्वना पुरस्कार जीता।प्राचार्य राठोर ने बताया कि बच्चों ने गज़ब की कला दिखाई। रंग बिरंगे गुलदान, फ्लावर पाट, पैन स्टैंड, फोटो फ्रेम व सजावटी सामान आदि देखने योग्य रहे। प्रबंधक सुनील सचदेवा वें विजेता बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप प्राचार्य मंजुला शर्मा, रीटा योगी,सरिता शर्मा, ज्या वत्स, डा. संतोष शर्मा, तमन्ना पारस धमीजा, मोनिका माटा, ज्योति रानी, हैड टीचर सुशीला देवी, अनु पाहवा, सुमन धीमान, बिंदु,,आलिषा अरोड़ा,सीमा शर्मा, पिंकी धीमान, अनूप शर्मा, मधु शर्मा, मनप्रीत वर्मा व महेंद्र सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर आयोजित

Sat Jul 26 , 2025
352 बच्चों को पिलाई, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का आयुर्वेदिक प्रयास। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (अस्पताल) में शुकव्रार को स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 352 […]

You May Like

advertisement