नॉवल्टी प्लाज़ा दो सप्ताह का समय बीतने के बाद भी धंसा फुटपाथ नहीं हुआ ठीक, नगर निगम को हादसे का इन्तजार

नॉवल्टी प्लाज़ा दो सप्ताह का समय बीतने के बाद भी धंसा फुटपाथ नहीं हुआ ठीक, नगर निगम को हादसे का इन्तजार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक सिविल लाइंस स्थित नॉवल्टी चौराहे के पास नॉवल्टी प्लाज़ा मार्केट के सामने फुटपाथ का एक हिस्सा अचानक धंस गया है। यह समस्या बीते दो सप्ताह से बनी हुई है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में डर बना हुआ है कि कहीं रात के अंधेरे में कोई राहगीर इस गड्ढे में गिरकर घायल न हो जाए।
कई वाहन गड्ढे में फंस चुके है।धंसा हुआ फुटपाथ मार्केट के सामने उस जगह है, जहां दिनभर बड़ी संख्या में लोग आना-जाना करते हैं। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार नगर निगम को इलाके में जलभराव और जर्जर फुटपाथ की शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उधर बड़ा बाजार आर्य समाज गली की पुलिया का पत्थर टूटा,लगभग एक महीने से राहगीर और दुकानदार समस्या से जूझ रहे है।दोपहिया वाहन इसमें फंसकर परेशान हो रहे है,दुकानदार हाजी शबाब खान ने बताया कि गली की सड़क पर गड्ढे है और पुलिया के पत्थर की खराब हो गया है जिस कारण ग्राहकों,राहगीरों के साथ साथ दुकानदारों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।जनसेवा टीम के अध्यक्ष और समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि धंसे हुए फुटपाथ और सड़क की मरम्मत तत्काल कराई जाए। उन्होंने कहा कि “अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।”साथ ही बड़ा बाजार गली आर्य समाज स्थित जर्जर पुलिया के पत्थरों को दुरुस्त किया जाये।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज बाजार में स्वैच्छिक रक्तदान

Sun Jul 27 , 2025
बिलरियागंज । ऑल इण्डिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन एवं रामसमुझ गैस एजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में जीवन रक्षक मुहिम के अंतर्गत 26वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को बिलरियागंज बाजार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि विंग कमांडर – कुमार राजीव रंजन (जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement