बिलरियागंज बाजार में स्वैच्छिक रक्तदान

बिलरियागंज । ऑल इण्डिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन एवं रामसमुझ गैस एजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में जीवन रक्षक मुहिम के अंतर्गत 26वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को बिलरियागंज बाजार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि विंग कमांडर – कुमार राजीव रंजन (जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी – आजमगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक करना एवं असहाय थैलीसीमिया के मरीज, लाचार, बेबस और अति आकस्मिक मरीज को निःशुल्क रक्त मुहैया कराना होता है। वही संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में संजय, चन्द्रजीत, प्रमोद राजभर, चंद्रभान यादव, रामदुलारे राजभर, अमरनाथ, अजय, दीपक, अंगद, शैलेन्द्र, ऋषिकेश, विपिन, आकाश, देवेन्द्र, विकास, प्रमोद, पवन, आकाश यादव, जितेन्द्र एवं स्थानीय आयोजक प्रमोद कुमार यादव, दो बालिकाए तान्या एवं दीक्षा ने भी अपने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए रक्तदान कर सभी लोगों को मानवता का संदेश दिया। जिला ब्लड बैंक टीम एवं संस्था के पदाधिकारी प्रेमाशिष भारद्वाज, अमरदेव, विजय प्रताप, राम अचल, उमेश, रामवचन, नगीना प्रसाद, सदाबृज सहित कुल 200 स्थानीय लोग मौजूद रहे l कार्यक्रम के अंत में ऐरिफ़ ट्रस्ट द्वारा सभी रक्तदानियों को रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीड़ितों को न्याय दिलाने एवं मानवता के विकास के लिए आवश्यक है मानव अधिकार

Sun Jul 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि मानव अधिकार समाज की नींव हैं, जो हर व्यक्ति को गरिमा और स्वतंत्रता के साथ जीने का अधिकार देते हैं। इस अधिकार की रक्षा करना न केवल सरकार […]

You May Like

advertisement