अब ब्रह्मसरोवर के आस-पास लोगों को ड्रॉ के आधार पर मिलेगी 50 कार्ट : सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने ब्रह्मसरोवर के आस-पास रेहड़ी और फहड़ी लगाने वाले लोगों से की बातचीत, केडीबी के साथ बनी सहमति, केडीबी ने आमंत्रित किए आवेदन, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पर्यटक सूचना केन्द्र का किया अवलोकन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 26 जुलाई : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि अब ब्रह्मसरोवर के आस-पास रेहड़ी और फहडी नजर नहीं आएगी। इन लोगों को अब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 50 कार्ट उपलब्ध करवाई जाएगी। यह कार्ट सोविनियर और खाने-पीने के सामान के लिए दी जाएंगी। यह कार्ट ड्रॉ के माध्यम से केडीबी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड मानद सचिव कार्यालय में ब्रह्मसरोवर के आस-पास रेहडी व फहड़ी लगाने वाले लोगों तथा केडीबी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के आस- पास रेहड़ी व फहड़ी लगाने वाले लगभग 150 लोगों से बातचीत की और उन्हें केडीबी की तरफ से उपलब्ध करवाए जाने वाले कार्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में फहड़ी और रेहड़ी लगाने वालों ने अपनी सहमति व्यक्त की है।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि केडीबी को पावर ग्रिड की तरफ से सीएसआर स्कीम के तहत 50 कार्ट उपलब्ध करवाई गई थी। अब इन कार्ट को ड्रॉ के माध्यम से अलॉट कर दिया जाएगा। इसके लिए केडीबी ने आवेदन आमंत्रित कर लिए है और संभावना है कि आगामी 7 दिनों में यह कार्ट रेहड़ी चालकों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्ट केडीबी कार्यालय के सामने वाले क्षेत्र में ही लगाए जाएंगे। इसके साथ ही फड़ी लगाने वालों को भी केडीबी कार्यालय के सामने वाले क्षेत्र को चिन्हित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे ब्रह्मसरोवर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा, स्वच्छता बनी रहेगी और कार्ट व फड़ी वालों की आय में भी इजाफा होगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने केडीबी की तरफ से नंदा स्मारक परिसर में बनाए गए पर्यटक सूचना केन्द्र का भी अवलोकन किया। यहां पर सभी कक्षों का निरीक्षण कर प्रशिक्षित किए गए गाईड से भी बातचीत की। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, डा. एमके मोदगिल, प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, केडीबी सदस्य विजय नरूला, पंडित अनिल गौतम, एडवोकेट जसबीर सिंह, सैल्फ हैल्प ग्रुप से ममता सहित आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को विशेष बस से कराएंगे तीर्थ स्थलों के दर्शन : सुभाष सुधा

Sun Jul 27 , 2025
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शहर के तीर्थों के दर्शन के लिए बस सेवा को दी हरी झंडी।कुछ समय बाद तीर्थ भ्रमण के लिए शुरू की जाएगी शैटल बस सेवा। पर्यटक सूचना केंद्र नंदा स्मारक से सुबह 8:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक मिलेगी बस सेवा। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी […]

You May Like

advertisement