ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने गीता धम के प्रांगण में किया पौधारोपण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 27 जुलाई : हरियाली तीज़ के पावन अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की कुरुक्षेत्र इकाई के सदस्यों ने तीज़ के पावन अवसर पर पौधारोपण किया। संघ के सदस्यों द्वारा नगर के प्रमुख धार्मिक गीता धाम में पौधारोपण कर सामाजिक संदेश दिया। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा अशोका, आम, जामुन और बेल के वृक्षों की पौध रोपित की। संघ के प्रदेश संरक्षक दलबीर मलिक ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के सदस्यों द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ- साथ परोपकार का सामाजिक संदेश देना भी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष सदैव समाज को देने का कार्य करते हैं बदले में कुछ नहीं लेते। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज भटनागर ने कहा कि आज समाज को आगे आकर विभिन्न पुण्य अवसरों पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिएं ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा भविष्य में भी पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। संघ के महासचिव गुलशन ग्रोवर ने कहा कि पौधारोपण करना सामाजिक ,नैतिक कर्तव्य के साथ साथ पुण्य कार्य भी है और इसको सभी लोगों को अवश्य करना चाहिए। संघ के संगठन सचिव अनिल वर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ समय समय पर पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक दायित्वों को भी निभाता है । उन्होंने कहा कि हरियाली तीज़ के अवसर पर पौधारोपण करने से संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ही सबकी खुशहाली की कामना भी की है। इस अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज भटनागर, मुख्य संरक्षक दलबीर मलिक, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महासचिव गुलशन ग्रोवर, संगठन सचिव अनिल वर्मा, उप प्रधान संजीव गोयल,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, साध्वी कुसम,अरूण, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। पौधारोपण करने पर साध्वी कुसम ने पत्रकार एकता संघ का धन्यवाद कर शुभकामनाएं दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोजीपुरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राशिद अल्वी के फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन किया

Mon Jul 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : करमपुर चौधरी, भोजीपुरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राशिद अल्वी के नवीन फर्नीचर शोरूम का भव्य उद्घाटन भाजपा नेत्री व हमारी बड़ी ब श्रुति दीदी द्वारा किया गया इस अवसर पर एससी/एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित […]

You May Like

advertisement