डीएम ने किया कावड़ मार्ग व कछला घाट का निरीक्षण

*डीएम ने किया कावड़ मार्ग व कछला घाट का निरीक्षण *

बदायूं 27 जुलाई। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला घाट व कावड़ मार्ग के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

डीएम ने रविवार को किए गए निरीक्षण के दौरान कावड़ मार्ग के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न स्थानों पर लगायें गए विभिन्न शिविरों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा व उनका मार्ग सुगम बनाना हमारी प्राथमिकता है, अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें।

डीएम ने कछला घाट पहुंचने पर वहां पुल से विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया व घाट के दोनों छोरों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घाट पर वाच टावर, पार्किंग, सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, प्रकाश आदि की व्यवस्थाए की गई है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

4327 अभ्यर्थियों ने दी आरओ-एआरओ परीक्षा

Mon Jul 28 , 2025
4327 अभ्यर्थियों ने दी आरओ-एआरओ परीक्षा डीएम ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण बदायूं 27 जुलाई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जनपद में आरओ-एआरओ परीक्षा 2023 शांतिपूर्ण,निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल, सुचिता पूर्ण व नकल विहीन ढंग से संपन्न हुई। जनपद में बनाए गए 26 परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत […]

You May Like

Breaking News

advertisement