इंद्रा मार्केट गड्ढों में कीचड़ बारिश में सड़क का बुरा हाल,दुकानदार परेशान नगर निगम अंजान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ज़रा सी बारिश में इंद्रा मार्केट की सड़क के गड्डो में कीचड़ जमा,जब गड्डो से वाहन गुज़र रहे है तो कीचड़ उछने से दुकानदारों के कपड़े हो रहे है खराब,सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे है लेकिन केवल चार गड्डो पर ही पेचवर्क किया था।दुकान के आगे गड्ढे होने से नईम कुरैशी,सोनू कुमार,मोहम्मद शानू,राजेश, मोहम्मद रफ़ीक, दानिश, पवन कालरा, समीर कुरैशी, हीरालाल, ज़ाहिद कुरैशी आदि गन्दगी और कीचड़ से परेशान है,दुकानदारी पर पड़ रहा है असर।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से इंद्रा मार्केट की सड़क को गड्डा मुक्त कराने की मांग करते हुए कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी है इसलिये सड़को को भी स्मार्ट बनाये,इंद्रा मार्केट के दुकानदार बारिश के दिनों में सड़क के गड्डो की समस्या से जूझ रहे है।
शहर के बीचों बीच इंद्रा मार्केट का प्रसिद्ध और पुराना बाज़ार है हर रोज़ इस मार्केट में हज़ारो लोग शहर से लेकर देहात तक के ग्राहक आते है रेडीमेड का बड़ा बाजार होने की पहचान से जाना जाता है,सड़क पर गड्डो होने के कारण राहगीरों,ग्राहको के साथ साथ वाहनों को भी गड्डो की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है,यह सड़क कुतुबखाना, बिहारीपुर,आज़मनगर, ज़िला पंचायत,बिहारीपुर, दरगाह आला हजरत और खानकाहे नियाजिया को भी जाती है,हज़ारो लोगों की आवाजाही का रास्ता गड्डो से भरा हुआ है,वही इसी रास्ते से जिला अस्पताल के मरीज़ों को भी जाना होता है,दुकानदार राम ने बताया कि सड़क पर गड्डो के कारण दुकानदारों के साथ ही यहाँ पर आने जाने वाली जनता को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।दुकानदार नईम कुरैशी ने बताया कि आने वाले दिनों में बरसात आ रही हैं गड्डो में कीचड़ जमा होने के कारण जब कोई वाहन गुज़रता है तब कीचड़ उछालकर दुकान पर रखे कपड़े खराब हो जाते है,बारिश में सड़क पर बुराहाल हो जाता है, सड़क को गड्डा मुक्त करवा दिया जाये तब दुकानदारो और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।राहगीर शाहरुख रज़ा ने बताया कि मैं व्यापारी हूँ हर रोज़ इसी रास्ते से निकलना होता है गड्डो से परेशानी होती है,कई बार रिक्शा पलट जाते है दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटैल हो जाते है,सुधीर सिंधी,राम,नईम कुरैशी,सुदामा,नदीम खान,वसीम कुरैशी, नईम हुसैनी,रसीद सैयद आदि दुकानदारों ने समस्याओं को बताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंद रक्षक शिव महाशक्ति सेवा संस्था द्वारा कावड़ियों को पेयजल, फल फ्रूट एवं शीतल पेय वितरण एवं पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Tue Jul 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : हिंद रक्षक, शिव महाशक्ति सेवा संस्था, नाथ नगरी बरेली धाम के तत्वाधान में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को चौकी चौराहा (रतनदीप कॉमपलेक्स) एवं चौपला चौराहा पुल बदायूं रोड पर पुष्प वर्षा कर शिव भक्त कावड़ियों का जल, फल फ्रूट, शीतल पेय वितरित कर […]

You May Like

advertisement