मेहनगर के ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ सक्रिय सदस्यता सम्मेलन

मेहनगर के ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ सक्रिय सदस्यता सम्मेलन।

मेहनगर आजमगढ़

स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान रहे योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात आए हुए अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। संचालन किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। बता दे कि यह कार्यक्रम योगी आदित्यनाथ सरकार के सफल 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, सक्रिय सदस्य सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि जयनाथ सिंह ने मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर बुनियादी विकास तक, हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, इसी कड़ी में आगे भी हमें मेहनत की जरूरत है। मेहनगर मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की सराहना की गई। पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया तथा वह संशोधन बिल पर कहा कि इससे गरीब मुसलमान को फायदा होगा उन्होंने कहा कि वापस संशोधन बिल में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है इसे लागू होने से गरीब मुसलमान का फायदा होगा।प्रदेश सरकार के 8 साल के शानदार कार्यकाल के दौरान सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां सभी कार्यकर्ताओं का मान और सम्मान है हम लोग मिलकर यह प्रयास करेंगे की 2027 चुनाव में आजमगढ़ जनपद की 10 विधानसभा में भाजपा को प्रचंड बहुमत की जीत दिलाये।
कार्यक्रम में पांचों मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री पूर्व विधान सभा प्रत्याशी मंजू सरोज माहेश्वरी कांत पाण्डेय पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण विहारी सिंह मंडल अध्यक्ष मेहनगर अनिल यादव खरिहानी मंडल अध्यक्ष विवेक दुबे तरवां मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह बोंगरिया मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंह रानीपुर रजमों मंडल अध्यक्ष जय श्री चौहान अंजनी सिंह प्रशांत सिंह वीरेंद्र पाण्डेय उदयप्रताप सिंह अनुराग पाण्डेय श्री प्रकाश सिंह रणवीर सिंह पप्पू तहसीलदार यादव सुधीर राय अरविंद सिंह अजीत सिंह अजय सिंह हिंदू युवा वाहिनी के अमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा के पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुंडा एक्ट माफिया कोटेदार गुफरान के भाई पर हुवा मुकदमा दर्ज

Wed Apr 9 , 2025
गुंडा एक्ट माफिया कोटेदार गुफरान के भाई पर हुवा मुकदमा दर्ज आजमगढ़ में शोसल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसे किसी व्यक्ति द्वारा शासन प्रसासन को ट्विटर पर भेज दिया गया जिसे आजमगढ़ पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुवे मुकदमा दर्ज […]

You May Like

advertisement