MP REWA /श्याम शाह मेडिकल कॉलेज को लगा बड़ा झटका, एक साथ तीन डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश,,8889284934

डिप्टी सीएम रीवा को मेडिकल हब बनाने में जुटे हैं लेकिन उन्हीं के जिला के डॉक्टर खुश नहीं है। लगातार नौकरी छोड़ रहे हैं। नए डीन के आने से उम्मीद थी कि व्यवस्थाएं बदलेगी लेकिन हालात और खराब होने लगे हैं। तीन डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के दो और जीएमएच की एक महिला चिकित्सक है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में वैसे भी डॉक्टरों के खाली पद नहीं भर पा रहे। उस पर जो यहां काम कर रहे हैं। वह भी बारी बारी से नौकरी छोड़कर जा रहे हैं। इसके पहले भी आधा दर्जन से अधिक चिकित्सक नौकरी छोड़ चुके हैं। अब फिर से दो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टरों के इस्तीफा देने से हड़कंप मचा हुआ है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की तरफ डिप्टी सीएम का ही ध्यान रहता है लेकिन कॉलेज प्रबंधन यानि डीन यहां की जिम्मेदारियों का निर्वहन बराबर नहीं कर रहे। यही वजह है कि एक एक कर चिकित्सक यहां से छोड़कर जा रहे हैं। जीएमएच की महिला चिकित्सक को मिला ले तो कुल तीन चिकित्सकों ने नौकरी छोडने का निर्णय ले लिया है। अभी सिलसिला यहीं पर नहीं थमने वाला है। कुछ और चिकित्सकों के नौकरी छोड़कर जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इन चिकित्सकों ने छोड़ दी नौकरी

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग से दो चिकित्सकों ने नौकरी छोडने का निर्णय लिया है। डीन को अपना इस्तीफा भी दे दिया है। एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया है। नौकरी छोडने वालों में यूरोलॉजिस्ट डॉ विवेक शर्मा और डॉ विजय शुक्ला शामिल हैं। डॉ विवेक शर्मा पारिवारिक कारणों से नौकरी छोड़ कर जा रहे हैं लेकिन डॉ विजय शुक्ला के नौकरी छोडने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। वहीं जीएमएच के गायनी विभाग से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कल्पना यादव ने भी नौकरी छोडने का निर्णय ले लिया है। इनका विभाग में अन्य चिकित्सकों के साथ तालमेल भी नहीं बैठ पा रहा था। इसके अलावा अब यह अपना पूरा समय निजी अस्पताल में देना चाहती है। इसी वजह से नौकरी छोडने का निर्णय लेना बताया जा रहा है।

इसके पहले भी कई चिकित्सक छोड़ चुके हैं नौकरी

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का प्रबंधन चलर यहां है। यहां कोई भी सुविधाएं विभाग और चिकित्सकों को नहीं मिल पाती। डीन भी इस तरफ ध्यान नहीं देते। यही वजह है कि एक एक कर डॉक्टर नौकरी छोड़कर जा रहे हैं। इसके पहले भी कई चिकित्सक नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। कुछ समय पहले नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ रोहन द्विवेदी और सीटीवीएस सर्जन डॉ राकेश सोनी ने भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि डिप्टी सीएम के मनाने पर वापस लौट आए थे। कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में कोई प्रयास नहीं किया था।

सिर्फ एक चिकित्सक आए

यूरोलॉजी विभाग से दो चिकित्सकों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं उनकी कमी की भरपाई करने के लिए सिर्फ एक चिकित्सक की ही ज्वाइनिंग हुई है। डॉ अभिनव द्विवेदी हाल ही मैं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ज्वाइन किए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP, मऊगंज,“सीतापुर का जंगल विभाग बना दलालों का अड्डा, अफसरों ने ओढ़ ली चुप्पी की चादर

Thu Jul 31 , 2025
स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश,,8889284934 मऊगंज जिले के सीतापुर क्षेत्र में वन विभाग भ्रष्टाचार की नई इबारत लिख रहा है। अधिकारियों की कार्यशैली पर अब सीधे-सीधे सवाल उठ रहे हैं — सवाल जवाबदेही के, और उनके ‘दलाली प्रेम’ के। मंगलवार सुबह जब पत्थर और पटिया लदा एक ट्रैक्टर रोड […]

You May Like

Breaking News

advertisement