नशे से दूर रहकर युवा देश की तरक्की में दे योगदान : महेश जोशी

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त : हरियाणा रेड क्रॉस समिति के महासचिव महेश जोशी ने कहा कि रेड क्रॉस का मुख्य कार्य मानव सेवा है। समाज में फैली बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से बचने के लिए प्रेरित करना है।
हरियाणा रेड क्रॉस समिति के महासचिव महेश जोशी ने शुक्रवार को रेड क्रॉस समिति कुरुक्षेत्र का निरीक्षण किया और जिला शाखा द्वारा चलाई जा रही सभी गतिविधियों की जांचा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा युवाओं के लिए काफी हानिकारक होता है। ऐसे में युवाओं को नशे से बचना चाहिए और अपना कीमती समय खेलों व पढ़ाई में लगाना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें सफलता मिलेगी, उनका समाज में नाम होगा और युवाओं के इस कदम से देश की तरक्की में योगदान रहेगा।
उन्होंने कहा कि आए दिन सडक़ पर होने वाले हादसे में समय पर प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करवाकर बचाना संभव है। इसके लिए रेड क्रॉस द्वारा अलग-अलग स्थानों में शिविर लगाकर प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाता है। युवाओं को ऐसे शिविरों में बढचढ कर भाग लेना चाहिए और लिए गए प्रशिक्षण का जरूरत पडने पर प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वो जरूरत पड़ने पर रेड क्रॉस कार्यालय पर मदद भी ले सकते है। इस मौके पर अंजू कश्यप,जिला प्रशिक्षण अधिकारी ओमप्रकाश, हरि सिंह, सहायक प्रकाश चंद्र, हिम्मत सिंह, जोगिंदर सिंह सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया एनसीसी कैडेट प्रियांशू को सम्मानित

Sat Aug 2 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट प्रियांशु को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड और पीएम रैली में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए तथा सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट चुने जाने के लिए सम्मानित किया।कुलपति […]

You May Like

advertisement