कुवि के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया एनसीसी कैडेट प्रियांशू को सम्मानित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट प्रियांशु को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड और पीएम रैली में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए तथा सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट चुने जाने के लिए सम्मानित किया।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र आपकी शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में अपना लोहा मनवा रहे है। आरडी परेड और पीएम रैली में भाग लेना एक उपलब्धि है । एनसीसी कैडेट ने संस्थान के साथ विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।
कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने बताया कि आरडी परेड और पीएम रैली में सभी विश्वविद्यालयों तथा संबंधित कॉलेजों के कैडेट्स ने भाग लिया था जिसमें से प्रियांशु को इसके लिए चुना गया था। एनसीसी विभाग हर साल सर्वश्रेष्ठ कैडेट को रे-बैन चश्मे से सम्मानित करता है। इस वर्ष, कैडेट प्रियांशु को सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया है।
इस अवसर पर 10 हरियाणा बटालियन के कर्नल हरप्रीत सिंह, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल व सीटीओ डॉ. कविता भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र को स्वच्छता की रैंकिंग में टॉप स्थान पर लाने के लिए हर व्यक्ति और हर अधिकारी को लेना होगा संकल्प : भारत भूषण भारती

Sat Aug 2 , 2025
कुरुक्षेत्र के 7 ब्लॉक, शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, बस स्टैंड, अस्पतालों, सरकारी दफ्तरों को सबसे पहले बनाना होगा स्वच्छ।केडीबी कुरुक्षेत्र के 46 तीर्थों को बनाए स्वच्छ, सरस्वती बोर्ड सरस्वती नदी और किनारों को रखें स्वच्छ।मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों का किया मार्गदर्शन, […]

You May Like

advertisement