फिर चला बीडीए का बुलडोजर, तीन अवैध कॉलोनी ध्वस्त, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

फिर चला बीडीए का बुलडोजर, तीन अवैध कॉलोनी ध्वस्त, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बीडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को कैंट और भोजीपुरा क्षेत्र में तीन अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणधीन कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। बीडीए की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
बीडीए सचिव ने बताया कि ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत की गई। अगर कार्रवाई अवैध निर्माण करता पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए ने बताया कि कैंट क्षेत्र में गजेन्द्र पटेल द्वारा लगभग 12 बीघा भूमि पर सड़क निर्माण, बाउंड्रीवाल तथा भूखंडों का चिन्हांकन कर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसी प्रकार ग्राम करैली में पोषाकी लाल कश्यप द्वारा 10 बीघा क्षेत्र में और भोजीपुरा के बड़ा बाईपास पर इकरार द्वारा 15 बीघा भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने तीनों स्थलों पर बुलडोजर चलाकर सड़कों, बाउंड्रीवाल एवं अन्य निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में प्राधिकरण के अवर अभियंता अजीत साहनी, सीताराम, सहायक अभियंता रमन कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक कुमार सहित प्रवर्तन दल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्राधिकरण ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति नक्शा स्वीकृत कराए बिना निर्माण या प्लॉटिंग न करें। ऐसा करना अवैध है और ऐसे निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया जा सकता है। साथ ही भवन या भूखंड खरीदने से पूर्व उसकी वैधता एवं नक्शा स्वीकृति की जानकारी प्राधिकरण से अवश्य प्राप्त करें। अन्यथा भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति अथवा कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आई०वी०आर०आई० कैम्पस व उसके सामने की रोड तथा आस-पास के क्षेत्र में 8मई2025 रात्रि 8:00 बजे ब्लैक आउट एक्सरसाईज किया जाएगा आयोजित

Wed May 7 , 2025
आई०वी०आर०आई० कैम्पस व उसके सामने की रोड तथा आस-पास के क्षेत्र में 8मई2025 रात्रि 8:00 बजे ब्लैक आउट एक्सरसाईज किया जाएगा आयोजित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में गत दिवस भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में दिनांक 07 मई 2025 को ब्लैक आउट […]

You May Like

Breaking News

advertisement