केयू के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में किया योग प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर केयू के डिप्टी एडवाइजर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स प्रो. दीपक राय बब्बर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 17 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने योग प्रोटोकॉल का सामूहिक प्रदर्शन कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का परिचय दिया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने योग कार्यक्रम में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन करते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। राज्य स्तरीय समारोह में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों एवं गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के अनुशासित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि योग अब वैश्विक जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विभिन्न देशों के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। एडवाइजर इंटरनेशनल स्टूडेंटस प्रो. संजीव अग्रवाल ले राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग और श्रीमद्भगवद्गीता दोनों ही भारतीय दर्शन और जीवन पद्धति के मूल आधार हैं : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

Tue Jun 23 , 2026
12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय योग संवाद का समापन। थानेसर,प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी 22 जून : योग और श्रीमद्भगवद्गीता दोनों ही भारतीय दर्शन और जीवन पद्धति के मूल आधार हैं। जहां योग हमें शारीरिक, मानसिक और […]

You May Like

Breaking News

advertisement