उत्तराखंड रजत जयंती: रु8260 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

उत्तराखंड देहरादून
उत्तराखंड रजत जयंती: रु8260 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी,
सागर मलिक

स्मारक डाक टिकट जारी करने के साथ ही जनसमूह को भी करेंगे संबोधित प्रधानमंत्री

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 9 नवम्बर को उत्तराखण्ड राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष पर FRI, देहरादून में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे तथा समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के इस अवसर पर प्रधानमंत्री ₹8260 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं।
प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ में विद्युत सब स्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र तथा हल्द्वानी स्टेडियम (नैनीताल) में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान प्रमुख हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं — सोंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून) और जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना (नैनीताल) का शिलान्यास करेंगे। सोंग बांध परियोजना देहरादून को प्रतिदिन 150 एमएलडी पेयजल उपलब्ध कराएगी, जबकि जमरानी परियोजना सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली उत्पादन में सहायक होगी।
इसके अतिरिक्त जिन अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र तथा विद्युत सब स्टेशन परियोजनाएं शामिल हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की बढ़ेगी पेंशन, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

Sat Nov 8 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनआंदोलनकारी और उनके आश्रितों की बढ़ेगी पेंशन, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा,सागर मलिक उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement