उत्तराखंड दून मेडिकल कॉलेज में स्तनपान सप्ताह पर जागरुकता कार्यक्रम

सागर मलिक

माँ का दूध शिशु का पहला टीका- डॉ. अशोक कुमार

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बालरोग विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि स्तनपान माँ और बच्चे दोनों के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार है। माँ का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार और सुरक्षा कवच है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट ने बताया कि माँ के दूध में शिशु के विकास के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व—प्रोटीन, वसा, विटामिन व कार्बोहाइड्रेट संतुलित मात्रा में होते हैं।

बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि माँ के दूध में मौजूद एंटीबॉडी शिशु को निमोनिया, दस्त, कान के संक्रमण व अन्य बीमारियों से बचाते हैं। इसे शिशु का पहला टीका भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान करने वाले बच्चों का बौद्धिक और भावनात्मक विकास बेहतर होता है और दूध में मौजूद फैटी एसिड मस्तिष्क के विकास में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन निधि काला ने किया। नर्सिंग छात्रों ने स्तनपान के लाभों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में डॉ. गौरव माखीजा, डॉ. तन्वी, डॉ. आयशा, डॉ. बनीता, डॉ. पूजा, डॉ. आस्था, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, प्रतिभा पंवार, जसवंत रावत सहित कई चिकित्सक व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में कई जगह जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

Sat Aug 2 , 2025
सागर मलिक 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं में उत्साह’-करण देहरादून- उत्तराखंड में संपन्न पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान पदों पर मिली बड़ी सफलता के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की […]

You May Like

advertisement