छत पर बात कर रही युवती को चोर समझकर पीटा, गंभीर रूप से घायल मामले में 4 आरोपी और किए गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना किला क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। नोएडा में नौकरी करने वाली एक युवती, जो मूल रूप से नेपाल निवासी है, किसी कार्यवश बरेली आई थी और किला क्षेत्र में रहने वाले दो परिचित व्यक्तियों के घर ठहरी थी।निवासीयों
बताया गया कि युवती रात्रि में छत पर मोबाइल से बात कर रही थी, इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि शोर सुनकर अन्य लोग भी जमा हो गए और बिना सच्चाई जाने युवती के साथ मारपीट व अभद्रता करने लगे। डर के कारण युवती ने छत से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलने पर थाना किला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, तथा चार अन्य और आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तथा पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी द्वारा पति को काम पर जाने की बात कहने पर ससुरालियों ने की पिटाई, मूकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Mon Aug 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में मामूली बात काम पर जाने के लिए कहने पर पति और उसके परिजनों ने विवाहिता को मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।जानकारी के मुताबिक गांव […]

You May Like

advertisement