सूर्य कुण्ड पर स्थापित महर्षि दधीचि की प्रतिमा के सामने कुरुक्षेत्र के गणमान्यजन मृत्यु उपरांत देह दान का लेंगे संकल्प

महर्षि दधीचि की प्रतिमा के सामने 13 अगस्त को समिति के सभी सदस्य मृत्यु उपरांत देह दान का लेंगे संकल्प।
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : राष्ट्रीय देहदान दिवस पर मृत्यु उपरांत देहदान के लिए महर्षि दधीचि देहदान समिति कुरुक्षेत्र का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक रोशा सदस्य कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को अध्यक्ष चुना गया और उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया। प्रधान अशोक रोशा ने बताया कि 13 अगस्त विश्व अंगदान दिवस पर सन्निहित सरोवर सूर्य कुण्ड पर स्थित महर्षि दधीचि की प्रतिमा के सामने सभी सदस्य मृत्यु उपरांत देह दान का संकल्प करेंगे।
अशोक रोशा ने वरिष्ठ सदस्यों रमेश दत्त शर्मा मार्गदर्शक, जगमोहन बंसल संरक्षक, एमके मोदगिल से विचार के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने मनोज सेतिया को उपाध्यक्ष, रामचंद्र सैनी को उपाध्यक्ष, मास्टर जितेंद्र को उपाध्यक्ष, मिथुन समाना को महासचिव, वीके सिंगला को सचिव, जयप्रकाश पांवर को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट रविन्द्र अग्रवाल को लेखा परिक्षक, विनोद ज्योतवाल को प्रचार सचिव, महावीर डीपी, दीपक गिल, कैलाश गोयल, अमित शर्मा, और वीरेंद्र वर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया। आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति एवं आयुष विश्वविद्यालय के काया विभाग के अध्यक्ष पदेन संरक्षक रहेंगे।