सूर्य कुण्ड पर स्थापित महर्षि दधीचि की प्रतिमा के सामने कुरुक्षेत्र के गणमान्यजन मृत्यु उपरांत देह दान का लेंगे संकल्प

महर्षि दधीचि की प्रतिमा के सामने 13 अगस्त को समिति के सभी सदस्य मृत्यु उपरांत देह दान का लेंगे संकल्प।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : राष्ट्रीय देहदान दिवस पर मृत्यु उपरांत देहदान के लिए महर्षि दधीचि देहदान समिति कुरुक्षेत्र का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक रोशा सदस्य कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को अध्यक्ष चुना गया और उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया। प्रधान अशोक रोशा ने बताया कि 13 अगस्त विश्व अंगदान दिवस पर सन्निहित सरोवर सूर्य कुण्ड पर स्थित महर्षि दधीचि की प्रतिमा के सामने सभी सदस्य मृत्यु उपरांत देह दान का संकल्प करेंगे।
अशोक रोशा ने वरिष्ठ सदस्यों रमेश दत्त शर्मा मार्गदर्शक, जगमोहन बंसल संरक्षक, एमके मोदगिल से विचार के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने मनोज सेतिया को उपाध्यक्ष, रामचंद्र सैनी को उपाध्यक्ष, मास्टर जितेंद्र को उपाध्यक्ष, मिथुन समाना को महासचिव, वीके सिंगला को सचिव, जयप्रकाश पांवर को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट रविन्द्र अग्रवाल को लेखा परिक्षक, विनोद ज्योतवाल को प्रचार सचिव, महावीर डीपी, दीपक गिल, कैलाश गोयल, अमित शर्मा, और वीरेंद्र वर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया। आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति एवं आयुष विश्वविद्यालय के काया विभाग के अध्यक्ष पदेन संरक्षक रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृत देववाणी है, शब्द नाद और प्रकाश है : प्रो. वेदालंकार

Wed Aug 6 , 2025
संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि आयुर्वेद का आधार : कुलपति प्रो. धीमान।श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह महोत्सव का आयोजन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी से मिलकर बना ‘आयुष’ शब्द एक मधुर और गहन अर्थ वाला संयोग है, जिसमें संपूर्ण प्राकृतिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement