चार किमी तक हाइवे पर स्ट्रीट लाइट लगाएगी नगर पालिका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बहेड़ी नगर पालिका परिषद की स्ट्रीट लाइट से चार किमी तक नैनीताल रोड फोरलेन हाईवे रोशनी से जगमग होगा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जायसवाल के पत्र पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के माध्यम से ऊर्जा को इस संबंध में एक पत्र भेजा, जिसमें वन विभाग चौके से लेकर शाहगढ़ पूर्वी गंदे नाले तक हाई स्ट्रीट लाइट लगवाने के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र मांग किया गया।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (यूपीएसएचए) ने नगर पालिका को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। करोड़ों रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का जल्द प्रस्ताव नगर पालिका द्वारा पास किया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका परिषद बहेड़ी की अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने बताया कि कस्बे के लोग फोरलेन हाईवे पर रात के अंधेरे में दुर्घटनाएं होने और महिलाओं को सुरक्षित निकालने में परेशानी होने की बात करते थे। उन्होंने इसको प्रमुखता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से बीते दिनों दिल्ली जाकर मुलाकात की थी।
श्रीमती जायसवाल ने बताया कि राजमार्ग प्राधिकरण अगर अनापत्ति प्रमाण पत्र दे देता है, तो नगर पालिका नगर के डिग्री कॉलेज से लेकर सिमरा मोड़ तक शुरू कर देगा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में राजमार्ग प्राधिकरण से सिफारिश की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को नगर पालिका को फोरलेन हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुमति यूपीएसएचए से मिल गई है। नगर पालिका अध्यक्षा ने बताया जल्द ही बोर्ड की बैठक में बजट पास कर हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेड़ हमारी जीवनशैली का अहम हिस्सा, इन्ही से हमारे जीवन में शांति, पवित्रता और दिव्यता - गीता यादव

Sat Aug 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : क्यारा विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनूठी पहल कर पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने का संकल्प लिया। स्कूली बच्चों ने सबसे पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक लाल बहादुर गंगवार, […]

You May Like

Breaking News

advertisement