तेली समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सांसद पर सख्त कार्यवाही की मांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद सपा सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा तेली समाज के प्रति की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी से समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। यह बयान न केवल असंवैधानिक है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला भी है।
तेली समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं ने एकजुट होकर इस बयान की घोर निंदा की है तथा प्रशासन एवं संसद से यह मांग की है कि:
संबंधित सांसद से सार्वजनिक माफ़ी मंगवाई जाए।
उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि समाज विशेष के खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग न करे। यदि माफ़ी नहीं मांगी जाती, तो आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी भी दी गई है।
समाज का कहना है कि “राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी समुदाय के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज सेवा से होती है आत्मिक संतोष की अनुभूति : डॉ. सुरुचि सक्सेना

Sat Aug 9 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 इनर व्हील क्लब ऑफ़ वृंदावन दिव्य शक्ति का हुआ चौथा अधिष्ठापन। वृन्दावन : तराश मन्दिर क्षेत्र स्थित शारदा रेस्टोरेंट में समाज सेवा की अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील संस्था वृंदावन इकाई की इनर व्हील ऑफ़ वृंदावन दिव्य शक्ति का चौथा अधिष्ठापन […]

You May Like

advertisement