उत्तराखंड देहरादूनदून के विभिन्न क्षेत्रों का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण कार्य जोरों पर

सागर मलिक

*कुठालगेट, साई मंदिर व दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण अंतिम चरण में

11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी से यातायात प्रबंधन सुदृढ़*

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से देहरादून में सौंदर्यीकरण और यातायात प्रबंधन के कई कार्य तेज़ी से पूरे हो रहे हैं। राजधानी को पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से संवारने की दिशा में विशेष शैली के निर्माण कार्य चल रहे हैं।

साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण अब अंतिम चरण में है, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाने वाली कलाकृतियों से चौराहों को सजाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिला प्रशासन यातायात प्रबंधन के तहत कुठालगेट और साई मंदिर पर नई स्लिप रोड, राउंड अबाउट व पारंपरिक शैली में चौक-चौराहों का विकास कर रहा है।

स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक स्थलों और राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है, ताकि आगंतुक यहां की सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें।

सड़क सुरक्षा के लिए 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनमें महाराणा प्रताप चौक, नालापानी चौक, मोथोरावाला, आईटी पार्क और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं।

वहीं, प्रेमनगर चौक, सुधोवाला चौक, रांगड़वाला, धूलकोट तिराहा, सेलाकुई बाजार तिराहा और डाकपत्थर तिराहा पर कार्य शीघ्र पूर्ण होगा। साथ ही, 5 वर्षों में पहली बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरों का इंटीग्रेशन कर नियमित मॉनिटरिंग शुरू की गई है, जिससे सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटवध कौतुक में जमीन कब्जे को लेकर विवाद, एसडीएम ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश

Sat Aug 9 , 2025
बिलरियागंज।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मऊ जनपद के भांटपारा सोफीगंज निवासी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम उक्त गांव में जमीन खरीदी थी, लेकिन पड़ोसी बिना सीमांकन कराए जबरन उस पर कब्जा […]

You May Like

Breaking News

advertisement