यूको बैंक का एमएसएमई, एग्री एंड रिसोर्सेज कार्निवल 2.0 बरेली में धूमधाम से हुआ आयोजित

बिजनेस, कृषि और नए अवसरों के लिए दिया मंच

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : यूको बैंक द्वारा आयोजित एमएसएमई, कृषि एवं संसाधन महोत्सव 2.0 का तीसरे पखवाड़े का भव्य आयोजन बरेली में हुआ। इस कार्यक्रम में बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई, जो कारोबारियों, किसानों और आम ग्राहकों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए बनाई गई हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेशनल होस्ट कंचन सिंह ने किया। उन्होंने सबसे पहले मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर यूको बैंक के जीएम कॉर्पोरेट क्रेडिट, श्री सुजॉय दत्ता, डिप्टी जीएम एवं मेरठ जोनल मैनेजर, श्री जावेद, लघु उद्योग भारती, बरेली के चेयरमैन, श्री आशुतोष शर्मा, जनरल सेक्रेटरी, श्री विशाल अरोड़ा और ट्रेजरर, श्री शुभम अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद यूको बैंक के चीफ मैनेजर, श्री वैभव ने बैंक की योजनाओं और कार्निवल के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह कार्निवल देशभर में, कृषि और अन्य संसाधन क्षेत्रों में संभावनाओं को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। श्री वैभव ने कहा, “यूको बैंक का उद्देश्य सिर्फ वित्तीय सेवाएं देना नहीं, बल्कि उद्यमियों, किसानों और आम जनता के सपनों को साकार करने में मदद करना है। यह कार्निवल इसी दिशा में एक मजबूत कदम है।” कार्यक्रम में उपस्थित व्यवसायियों और किसानों ने बैंक की योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और मौके पर ही कई योजनाओं के लिए आवेदन भी किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माही ने ताइक्वांडो खेलो इंडिया लीग में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता

Wed Aug 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : माही ने अपनी प्रीतिभा का लोहा मनवाते हुए कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित खेलों इंडिया अस्तिमा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूमसे ग्रुप में स्वर्ण और एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया है ।यह प्रतियोगिता छह से आठ अगस्त तक आयोजित हुई थीअब […]

You May Like

advertisement