रैगिंग मुक्त परिसर प्रत्येक विद्यार्थी की सामूहिक जिम्मेदारी : प्रो. बिंदु शर्मा

रैगिंग मुक्त परिसर प्रत्येक विद्यार्थी की सामूहिक जिम्मेदारी : प्रो. बिंदु शर्मा

मीडिया संस्थान में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में मीडिया प्रौद्योगिकी एवं जनसंचार संस्थान में गुरुवार को एंटी रैगिंग सप्ताह के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संस्थान की निदेशक प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे विषय दिए गए, जिनके माध्यम से उनमें रैगिंग जैसे चिंताजनक मुद्दे के प्रति संवेदनशील समझ विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि रैगिंग मुक्त परिसर का निर्माण केवल संस्थागत प्रयास नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने पहुंचे पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि प्रतियोगिता की संरचना इस प्रकार की गई कि विद्यार्थी रैगिंग मुक्त परिसर बनाने को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में देखें।
आईआईएचएस के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र ने कहा कि इस तरह के आयोजन यह दर्शाते हैं कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए कितने अच्छे और मजबूत विचार रखते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए संस्थान की निदेशक एवं शिक्षकों को बधाई दी।
संस्थान के शिक्षक डॉ. प्रदीप राय और सुनीता इस आयोजन के समन्वयक रहे। इस अवसर पर संस्थान शिक्षक रोमा सिंह व डॉ. कंवरदीप शर्मा व अमित जांगडा भी भी उपस्थित थे।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के परिणाम।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी ग्राफिक्स प्रथम वर्ष की चंचल को, बीएससी प्रिंटिंग तृतीय वर्ष के हर्ष प्रीत ने दूसरा, इसी कक्षा के की लवप्रीत ने तीसरा और पीएचडी शोधार्थी आर्य को सांत्वना पुरस्कार मिला।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन : भारद्वाज

Thu Aug 13 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 अगस्त : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद द्वारा भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आईईसी बीरेन्द्र कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन […]

You May Like

advertisement