उत्तराखंड देहरादूनविजिलेंस ने अपनी कार्य प्रणाली में बड़ा फेरबदल किया

सागर मलिक

अब पहले केस दर्ज और उसके बाद गिरफ्तारी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड की सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कार्यप्रणाली में 23 साल बाद बड़ा बदलाव किया गया है। अब राज्य में रिश्वतखोरी के मामलों में विजिलेंस पहले मुकदमा दर्ज करेगी और उसके बाद ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी। इस तरह का कदम उठाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

अब तक विजिलेंस की कार्यवाही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से अलग थी, जहां ईडी पहले मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करती है। विजिलेंस में परंपरा यह रही कि रिश्वतखोर को रंगे हाथ पकड़ने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाता था। लेकिन अब विजिलेंस भी ईडी की तर्ज पर पहले मुकदमा लिखेगी और फिर गिरफ्तारी की प्रक्रिया होगी।

पहले कैसी थी कार्रवाई
पहले किसी शिकायत पर विजिलेंस ट्रैप टीम बनाती थी, जो गोपनीय जांच के बाद रिश्वत मांगने की पुष्टि करती थी। इसके बाद शिकायतकर्ता को रंग लगे नोटों के साथ भेजा जाता और रिश्वत लेते ही आरोपित को मौके पर गिरफ्तार किया जाता था। गिरफ्तारी के बाद इंस्पेक्टर खुद वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराता था।

अब शिकायतकर्ता बनेगा वादी
नए सिस्टम के तहत इंस्पेक्टर के बजाय शिकायतकर्ता ही वादी बनेगा। इससे मुकदमा पहले ही दर्ज हो जाएगा, जबकि जांच और आगे की कार्यवाही पहले की तरह विजिलेंस द्वारा की जाएगी।

हाईकोर्ट की टिप्पणी बनी बदलाव की वजह
बदलाव की पृष्ठभूमि में 10 मई को हल्द्वानी सेक्टर की विजिलेंस द्वारा मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल, दिनेश कुमार राणा और कोषागार के अकाउंटेंट बसंत कुमार जोशी को 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार करने का मामला है। हाईकोर्ट में यह केस पहुंचने पर अदालत ने सवाल उठाया कि जब विजिलेंस और ईडी की कार्रवाई लगभग एक जैसी है तो मुकदमा दर्ज करने में देरी क्यों की जाती है। इसके बाद ही यह अहम बदलाव किया गया।

विजिलेंस निदेशक वी. मुरुगेश्वर ने बताया कि रिश्वतखोर को पकड़वाने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और आधुनिक दौर की जरूरतों के मुताबिक विजिलेंस की कार्यप्रणाली में अन्य तकनीकी सुधार भी किए गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनधराली हर्षिल आपदा के लापता लोगों की सूची जारी

Wed Aug 13 , 2025
सागर मलिक *सबसे अधिक नेपाल के लोग लापता देखें, आपदा में लापता लोगों की सूची* धराली हर्षिल आपदा के एक हफ्ते बाद प्रदेश सरकार ने 68 लापता लोगों की सूची जारी की है। लापता लोगों में 24 नेपाल के निवासी हैं। उत्तरकाशी के आपदा परिचालन केंद्र की ओर से जारी […]

You May Like

advertisement