प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

कोरिया 13 अगस्त 2025/ नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय व भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 12 अगस्त को जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

इस कार्यशाला में योजना के तहत नागरिकों को सौर ऊर्जा संयंत्र अपने घर की छत पर लगाने के लिए आर्थिक सहायता, सब्सिडी और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।लोगों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इच्छुक लाभार्थियों को मौके पर ही पंजीयन में भी किया गया।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शनार्थ में आयोजित इस कार्यशाला में आम लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि 1 किलोवाट सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार से 30 हजार रुपए व राज्य सरकार द्वारा 15 हज़ार रुपए, इस प्रकार कुल 45 हजार रुपए,  की सब्सिडी उपभोक्ता को प्राप्त होगी, जबकि 2 किलोवाट सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपए, व राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए, इस तरह  90 हजार रुपए की सब्सिडी उपभोक्ता को प्राप्त होगी,  वहीं 3 किलोवाट सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार से 78 हजार रुपए व छत्तीसगढ़ सरकार से 30 हजार इस तरह  1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी उपभोक्ता को मिलेगी। 3 किलो वोट का पैनल स्थापित करने पर 4 यूनिट प्रति किलोवाट के हिसाब से महीने में 360 यूनिट बिजली उत्पादन होगा जिससे उपभोक्ता को मासिक विद्युत देयक को काफी राहत मिलेगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए उपभोक्ता pmsuryghryojna.gov.in वेबसाइट में जाकर अपना आवेदन कर सकते है या फिर अपने नजदीकी विद्युत केंद्र में जाकर अपना आवेदन कर सकते है ।

कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने योजना के बारे लोगों को बताते हुए कहा, बढ़ती बिजली की समस्या और प्रदूषण को देखते हुए हमें ईको फ्रेंडली ऊर्जा की आवश्यकता है इसके लिए हमे प्रधामनंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अपनाकर सोलर पैनल लगाना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है, साथ ही लोन की भी सुविधा है, उन्होंने अपील करते हुए कहा सूर्य घर योजना को अपने घर के छत पर अवश्य लगवाएं।

कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री डी.डी. मांडवी सहित जिला प्रशासन व  विधुत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सलअपर कलेक्टर ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका

Wed Aug 13 , 2025
स्वतंत्रता दिवस में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि जगदलपुर, 13 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल लालबाग मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल रहे, उन्होंने परेड की सलामी ली। साथ में […]

You May Like

Breaking News

advertisement