लोहंडीगुड़ा में किशोरी बालिकाओं ने ली स्वच्छता शपथ, निकाली तिरंगा रैली

जगदलपुर, 13 अगस्त 2025/ जिले के जनपद लोहंडीगुड़ा में बुधवार को किशोरी बालिकाओं के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए, साथ ही उन्होंने स्वच्छता शपथ ली। कार्यक्रम में एक भव्य तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें हर घर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
      इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लाभों पर चर्चा की। साथ ही स्थानीय समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए तिरंगा रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने पूरे लोहंडीगुड़ा जनपद में देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश भी दिया।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री लंगेह ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed Aug 13 , 2025
नशामुक्ति रथ गांव-गांव जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक महासमुंद 13 अगस्त 2025/ कलेक्ट्रेट परिसर में आज नशा मुक्ति के पक्ष में जन जागरूकता विकसित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement