बस्तर में अमीन भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

छः उड़नदस्ता दल मैदान में, नकल पर सख्त निगरानी

जगदलपुर, 28 नवम्बर 2025/ बस्तर जिले में आगामी अमीन भर्ती परीक्षा को निर्विघ्न, पारदर्शी और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार 07 दिसंबर को दोपहर 12 से 02.15 बजे तक आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल छह उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग के अमीन के रिक्त पदों हेतु आयोजित की जा रही है।
       इन उड़नदस्ता दलों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस अधिकारी तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारी शामिल हैं, जो जिलेभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सतत निगरानी रखेंगे। प्रत्येक दल को लगभग 10 परीक्षा केंद्रों का प्रभार सौंपा गया है, जहां वे परीक्षा कक्ष, परिसर, प्रवेश द्वार और आसपास की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की नकल, तकनीकी अनुचित साधन या अवैध गतिविधि को रोकना है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने जिला पशु चिकित्सालय जगदलपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

Fri Nov 28 , 2025
पशुपालकों को पालतू मवेशियों के सघन टीकाकरण सहित उपचार हेतु समझाइश देने पर बल जिला पशु चिकित्सालय तथा परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई करने के निर्देश जगदलपुर, 28 नवम्बर 2025/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को जिला पशु चिकित्सालय जगदलपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर पशु चिकित्सा सेवाओं की […]

You May Like

advertisement