प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 07 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 5 प्रकरणों में वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा कोण्डागांव तहसील के डी.एन.के. निवासी कुमुद सोनानी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी गंगा सोनानी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, कोण्डागांव तहसील के ग्राम चेरंग निवासी लालूराम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पुत्री सुमित्रा, पुत्र सुनील, अनिल भाई मलसाय को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम कोंगेरा निवासी सरजूराम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी सामबाई, पुत्र प्रीतम, पुत्री प्रतिमा, पिता हरिराम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम किबड़ा निवासी रामसाय की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी सुरेखा को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, कोण्डागांव तहसील के ग्राम पल्ली निवासी रामूराम मरकाम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी रतनी बाई मरकाम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नियमों की अनदेखी पर जिले में कॉमन सर्विस सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई मानकों का पालन नहीं करने वाले 173 कॉमन सर्विस सेंटरों की आईडी निरस्त

Wed Jan 7 , 2026
जगदलपुर, 07 जनवरी 2026/ जिले में कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के संचालन में बरती जा रही लापरवाही और नियमों की अनदेखी यथा निर्धारित मानकों और सही लोकेशन पर केंद्र संचालित नहीं करने के चलते जिले भर में एक साथ 173 सीएससी आईडी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement