सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर दिया जोर, पंचायतों में मुनादी के निर्देश

महासमुंद, 15 सितम्बर/ सांसद खेल महोत्सव 2025 के सफल आयोजन की तैयारियों एवं खिलाड़ियों के पंजीयन को बढ़ावा देने हेतु आज सुबह 10 बजे कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आकस्मिक समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पंजीकृत कराने, बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा फिट इंडिया, फिट युवा फॉर विकसित भारत के उद्देश्य को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 19 से 24 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराया जाए। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितम्बर निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने सभी पंचायत सचिवों को गांव-गांव में मुनादी कर खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे डीएमसी श्रीरेखराज शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

खेल महोत्सव की रूपरेखा
महोत्सव में दो आयु वर्गों (14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष) के लिए कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल जैसे सामूहिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, बैडमिंटन एवं गेड़ी दौड़ शामिल होंगे। एकल खेलों में तीन आयु वर्ग (14-17, 18-20 एवं 21-24 वर्ष) के खिलाड़ी भाग लेंगे।
खेल महोत्सव का आयोजन पहले संकुल स्तर पर किया जाएगा। फिर विधानसभा और आखिर में लोकसभा स्तर पर किया जाएगा। महासमुंद जिले में 30 संकुल, जबकि धमतरी एवं गरियाबंद जिलों में 10-10 संकुलों में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतिभागी www.sansadkhelmahotsav.in पोर्टल अथवा उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निःशुल्क टेस्ट सीरीज के माध्यम से अभ्यर्थी कर सकते हैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

Mon Sep 15 , 2025
कोंडागांव 15 सितंबर 2025/ जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा संचालित लक्ष्य कोचिंग संस्थान में प्रत्येक रविवार को सीजीपीएससी, अमीन-पटवारी और शिक्षक भर्ती वर्ग 2 व वर्ग 3 परीक्षाओं के लिए निःशुल्क टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है।इस पहल का उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा पूर्व अपनी तैयारी परखने और कमजोरियों […]

You May Like

advertisement