कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने जिला पशु चिकित्सालय जगदलपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

पशुपालकों को पालतू मवेशियों के सघन टीकाकरण सहित उपचार हेतु समझाइश देने पर बल

जिला पशु चिकित्सालय तथा परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई करने के निर्देश

जगदलपुर, 28 नवम्बर 2025/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को जिला पशु चिकित्सालय जगदलपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर पशु चिकित्सा सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त चिकित्सालय में पशुपालकों को अपने पालतू मवेशियों के सघन टीकाकरण करवाने सहित उपचार कराए जाने के लिए समझाइश देने कहा। साथ ही पालतू पशुओं को चिकित्सालय लाकर समुचित ईलाज और जरूरत के अनुरूप ऑपरेशन करवाए जाने के लिए परामर्श देने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु कल्याण समिति की बैठक को नियमित तौर पर करने सहित उक्त मद से चिकित्सालय की आवश्यकता के अनुरूप छोटे उपकरण तथा राज्य स्तर से आपूर्ति नहीं होने वाले दवाइयों का क्रय किए जाने कहा। साथ ही जरूरत के अनुसार चिकित्सालय परिसर में शेड निर्माण करवाने के निर्देश दिए। वहीं एक्सरे मशीन के मरम्मत हेतु जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।उन्होंने जिला पशु चिकित्सालय तथा परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई रखने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता से हर महीने के तीसरे शनिवार को  स्वच्छता अभियान चलाए जाने कहा। वहीं अनुपयोगी वाहनों, उपकरणों एवं सामग्रियों को नियमानुसार अपलेखन किए जाने के निर्देश दिए।

         कमिश्नर ने जिला पशु चिकित्सालय के साथ ही चलित पशु चिकित्सा इकाई और ब्लॉक स्तर के पशु चिकित्सालयों तथा अन्य पशु औरषधालयों की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किए जाने कहा, ताकि उक्त पशु चिकित्सा संस्थान ग्रामीण इलाकों के पशुपालकों एवं किसानों को उनके पालतू पशुओं के टीकाकरण एवं उपचार के लिए कारगर साबित हो सकें। उन्होंने जगदलपुर में वेटनरी पॉलीक्लिनिक को भी जल्द शुरू करने पर बल देते हुए कहा कि इसके जरिए पशुपालकों एवं किसानों के मवेशियों के बेहतर उपचार में मदद मिलेगी। कमिश्नर ने इस दौरान जिला पंचायत के समीप पशु अन्वेषण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण कर यहां पर ब्लड सेम्पल, वीर्य एवं यूरिन सेम्पल इत्यादि की जांच के बारे में विस्तृत जानकारी ली और इस संस्था की जरूरत के मद्देनजर नवीन उपकरण एवं मशीन की आपूर्ति के लिए प्रस्ताव राज्य स्तर पर प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सयुंक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. देवेन्द्र नेताम, चलित पशु चिकित्सा यूनिट के प्रभारी डॉ. देव सहित अन्य पशु चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में महासमुन्द जिला प्रदेश में अव्वल

Fri Nov 28 , 2025
जिले ने रचा कीर्तिमान, राज्य में सर्वाधिक 1 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा एक लाख से अधिक गरीब परिवारों का सपना साकार, सुकून के साथ रह रहें महासमुन्द, 28 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ देश के […]

You May Like

advertisement