जांजगीर-चांपा, 04 दिसम्बर 2025/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी जांजगीर-चांपा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संचालन के लिए चैनल पार्टनर (ट्रेनिंग पार्टनर) के चयन हेतु संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति 19 दिसम्बर 2025 सायं 5.30 बजे तक निर्धारित प्रपत्रों में आमंत्रित की गई है। सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियाजना लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in अथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
जांजगीर-चांपा 04 दिसम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 अंतर्गत नगर पालिका जांजगीर नैला क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 19 के आंनगबाड़ी केन्द्र 18-01 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8 […]