कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सेटअप अनुसार स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 69 विषय विशेषज्ञ पदों पर संविदा भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर

कलेक्टर ने पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रकिया में गति लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पिपरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा की

कवर्धा, 30 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पिपरिया सहित जिले के सभी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के लिए ठोस पहल की गई है। वर्तमान में जिले में 11 स्वामी आत्मानंद विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें सेटअप अनुसार पर्याप्त शिक्षक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिले के सभी आत्मानंद विद्यालयों के लिए कुल 69 पदों पर विषय विशेषज्ञ पदों की संविदा भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा चुके है, दस्तावेज का सत्यापन के बाद दवा आपत्ति भी की जा चुकी है। कलेक्टर ने संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ जल्द करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पिपरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षकों की उपलब्धता का अवलोकन किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई और अध्ययन सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि छात्रों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण से पहले जिला शिक्षा अधिकारी एवं चारों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समीक्षा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में कोई भी विद्यालय पूर्णतः शिक्षक विहीन नहीं है। वर्तमान में 4 प्राथमिक शालाएं तथा 5 पूर्व माध्यमिक शालाएं एकल शिक्षकीय हैं। अनुमानित आंकलन के अनुसार 7 प्राथमिक, 51 पूर्व माध्यमिक तथा 9 हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों की आवश्यकता होगी। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में कक्षा-वर्ग के अनुसार अधिक संख्या में शिक्षक कार्यरत हैं, वहां से समुचित व्यवस्था करने का प्रस्ताव दो दिवस के भीतर प्रस्तुत किया जाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी सात दिवस के भीतर रिक्त पदों पर योग्य शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है। जिले के 11 आत्मानंद विद्यालयों के लिए कुल 69 पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया जारी है। जिसके पश्चात विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। शासन एवं प्रशासन की संयुक्त पहल से निकट भविष्य में पिपरिया सहित जिले के समस्त स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सवजिला ग्रंथालय में किया गया सामूहिक पुस्तक वाचनछात्र छात्राओं ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का लिया संकल्प

Sat Aug 30 , 2025
बलरामपुर, 30 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभागवार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसी कड़ी में […]

You May Like

Breaking News

advertisement