मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में यौमे आज़ादी के उपलक्ष्य में आयोजित की गई प्रतियोगिता

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : देश आज़ादी का जश्न मना रहा है। सभी लोग इस जश्न में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। दरगाह स्थित मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में भी आज़ादी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है। 15 अगस्त को मदरसे में तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम की अहमियत पर रौशनी डालने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मिठाई बांट कर खुशियां मनाई जाएगी। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने भी सभी से यौमे आज़ादी की खुशियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और मिठाई बांटकर खुशियां मनाने को कहा।दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि आज मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में दरगाह के वरिष्ठ मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी की देखरेख में पूर्व वर्षों की तरह इस साल भी हिन्दुस्तानी मुसलमानों की स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानियां, भूमिका और उनका देश प्रेम विषय पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मदरसे के छात्रों ने हिस्सा लेकर लेख,निबंध, वक्तव्य और तकरीर(भाषण) के माध्यम से आजादी के दीवानों की कुर्बानियों को याद किया। जिन छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है उनको यौमे आज़ादी के दिन इनाम से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता के बाद हर घर तिरंगा रैली में भी छात्रों ने हिस्सा लेकर तिरंगा झड़े वितरित किए। इस मौके पर मुफ्ती अख़्तर, मुफ्ती मोइनुद्दीन बरकाती,मुफ्ती सय्यद शाकिर अली,मौलाना डॉक्टर एजाज़ अंजुम,मुफ्ती मुजीब, मुफ्ती कलीम उर रहमान मास्टर कमाल,सय्यद अनवारूल सादात आदि लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाणिज्य कर विभाग डिप्टी कमिश्नर शिखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक वाणिज्य कर कार्यालय पर "हर प्रतिष्ठान हर मकान तिरंगा "के संबंध में

Thu Aug 14 , 2025
रायबरे लीरिपोर्टर विपिन राजपूत वाणिज्य कर विभाग डिप्टी कमिश्नर शिखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक वाणिज्य कर कार्यालय पर “हर प्रतिष्ठान हर मकान तिरंगा “के संबंध में संपन्न हुई, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement