स्तुति भिवगड़े के इलाज हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत

कलेक्टर ने सौंपा 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक

उत्तर बस्तर कांकेर 19 अगस्त 2025/ कांकेर विकासखण्ड के ग्राम आवासपारा ठेलकाबोड़ निवासी स्तुति भिवगड़े को बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी कांकेर की ओर से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया गया।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन सचिव डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि आवासपारा ठेलकाबोड़ निवासी अरिजीत भिवगड़े ने कलेक्टर के समक्ष अपनी बहन स्तुति भिवगड़े की इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन किया था। अपने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि बहन स्तुति भिवगड़े निमोनिया, सेवियर सेप्टिप और हैपेटाइटिस रोग से पीड़ित है, जिसके इलाज के लिए मदद की आवश्यकता है। उनके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए कलेक्टर श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने स्तुति भिवगड़े की बेहतर इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के पदेन सचिव डॉ. आर.सी. ठाकुर को पच्चीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने हेतु निर्देशित किया, जिसके परिपालन में आवेदक को अपनी बहन के इलाज के लिए 25 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा मुखिया के खिलाफ इंटरनेट पर अपशब्द प्रसारित करने पर आक्रोशित हुए सपाई

Tue Aug 19 , 2025
सपा मुखिया के खिलाफ इंटरनेट पर अपशब्द प्रसारित करने पर आक्रोशित हुए सपाई।=विधायक सगड़ी की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी को सौंपा, ज्ञापन कार्यवाही की मांग।= मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर पुलिस ने दिया चौबीस घंटे में कार्रवाई का आश्वासन।सगड़ी (आजमगढ़): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पुत्र अर्जुन यादव […]

You May Like

advertisement