भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर में श्री हनुमान जी चालीसा का पाठ एवं सत्संग निरंतरण जारी है-नरेश शर्मा

(पंजाब) फिरोजपुर 20 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

      भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर में प्रत्येक मंगलवार की तरह आज भी भगवान श्री हनुमान जी चालीसा पाठ एवं सत्संग किया गया। यह जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार श्री हनुमान जी चालीसा पाठ एवं सत्संग निरंतरण जारी रहेगा।

      मंदिर के पुजारी पंडित लेखराज त्रिपाठी ने बताया कि श्री हनुमान चालीसा पढ़ने से दुख दलिदर दूर होते हैं, भूत पिसाच नजदीक नहीं आते। और बल बुद्धि में वृद्धि होती है और इनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

      इस मौके पर पंजाब प्रधान अरुण मछराल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला के वॉइस प्रधान सूरज मेहता, मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर पंडित कैलाश शर्मा, पंडित राजेश वासुदेवा, पंडित परमवीर शर्मा, पंडित रणधीर जोशी, पंडित श्याम सुंदर, अशोक कुमार, विनोद हांडा, प्रवेश कुमार, गतिंदर कमल, प्रदीप सलवान, महंत शिवदास इत्यादि बड़ी संख्या में श्री हनुमान भक्त उपस्थित थे। सभी को पंडित जी द्वारा तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

     पंडित परमवीर शर्मा और रणधीर जोशी ने बताया कि अब हिंदू जगरूक हो चुका है। फिरोजपुर के सभी मंदिरों में लगभग प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ और सत्संग किये जा रहे हैं। हमें भी अपने नजदीक पढ़ते किसी भी मंदिर में मंगलवार को जाकर श्री हनुमान जी चालीसा के पाठ करना चाहिए और भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामायण पर आधारित सवालों के जवाब से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

Wed Aug 20 , 2025
रामायण पर आधारित सवालों के जवाब से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह में मानस ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न रायबरेली में भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह के दूसरे दिन रामायण पर आधारित मानस ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का उदघाटन प्रख्यात कथावाचक गोपाल शरण जी महाराज ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement