कुरुक्षेत्र से झांसा रोड तक 35 किलोमीटर सडक़ के नवनिर्माण पर खर्च होगा 6 करोड़ 27 लाख का बजट : विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र से झांसा रोड तक 35 किलोमीटर सडक़ के नवनिर्माण पर खर्च होगा 6 करोड़ 27 लाख का बजट : विश्राम कुमार मीणा

गांव ठसका मीरां जी में खुले दरबार में उपायुक्त के आदेशों के बाद सडक़ निर्माण कार्य हुआ शुरू। लगभग 15 किलोमीटर सडक़ पर होगी कारपेटिंग।
10 किलोमीटर सडक़ पर पत्थर डालने के साथ होगी कारपेटिंग।
15 फरवरी 2026 तक सडक़ निर्माण को पूरा करने का रखा लक्ष्य।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 17 अक्टूबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र से गांव झांसा तक लगभग 35 किलोमीटर तक की सडक़ के नवनिर्माण कार्य पर करीब 6 करोड़ 27 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस सडक़ का लगभग 15 किलोमीटर हिस्से पर कारपोटिंग का कार्य किया जाएगा और लगभग 10 किलोमीटर हिस्से पर पत्थर डालकर कारपेटिंग का कार्य होगा। इस सडक़ा का दोबारा से गांव ठसका मीरां जी के खुले दरबार में गांव झांसा के सरपंच द्वारा रखी गई मांग के बाद शुरू किया गया है। अहम पहलू यह है कि 15 फरवरी 2026 तक इस सडक़ के निर्माण कार्य को पूरा करने के लक्ष्य को रखा गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज यहां विशेष बातचीत करते हुए कहा कि गांव ठसका मीरां जी में गांव झांसा के सरपंच तथा अन्य नागरिकों ने झांसा रोड के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की मांग रखी थी। इतना ही नहीं सरपंच व अन्य नागरिकों ने रोजाना सडक़ पर होने वाली दुर्घटना का ब्योरा भी रात्रि दरबार में रखा। इस विषय को गंभीरता से लेेते हुए लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार को जल्द से जल्द सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करने और निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के बाद एक्सईएन अमित कुमार की रिपोर्ट के अनुसार इस सडक़ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से आरडी 15.50 से 19.00 तक सडक़ की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण विभाग द्वारा इस पर काम शुरू कर दिया गया है और विभाग का प्रयास है कि आगामी 10 दिनों तक इस सडक़ का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस सडक़ के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 15 मार्च 2026 तक विभाग के पास स्वीकृति है, लेकिन लोगों की समस्या को देखते हुए इस सडक़ का निर्माण कार्य 15 फरवरी तक पूरा करने का हर संभव प्रयास रहेगा। इस सडक़ पर जहां 10 किलोमीटर पर रोड़ा डालकर कारपेटिंग होगी तो वहीं 15 किलोमीटर तक के हिस्से पर केवल कारपेटिंग का कार्य किया जाएगा। सडक़ निर्माण करने वाली एजेंसी कृष्ण लाल को निर्माण कार्य की सामग्री गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखने के आदेश दिए गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविद्यालय की उन्नति में प्रत्येक कर्मचारी, शिक्षक और श्रमजीवी का समान योगदान: कुलपति प्रो. धीमान

Sat Oct 18 , 2025
आयुष विश्वविद्यालय की उन्नति में प्रत्येक कर्मचारी, शिक्षक और श्रमजीवी का समान योगदान: कुलपति प्रो. धीमान विश्वविद्यालय प्रशासन ने श्रमजीवियों को मिठाई और दीये भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 17 अक्तूबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने […]

You May Like

advertisement