विधायक अशोक अरोड़ा ने जाहरवीर गोगा जी पर चढ़ाई चादर

जनता की सुख-समृद्धि की करी कामना।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 अगस्त : थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने जाहरवीर गोगा मेडी पर शीश नवा कर जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गोगा जी पर चादर चढ़ा कर पूजा-अर्चना की। विधायक अरोड़ा अपने समर्थको जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोज कौशिक, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा गौरी, युवा कांग्रेसी नेता विवेक भारद्वाज डब्बू , नवनीत नरवाल, सौरभ गर्ग सहित गोगा जी के दरबार पर पहुंचे। गौरतलब है कि पिछले अनेक दशकों से अशोक अरोड़ा जनता की सुख समृद्धि की कामना हेतु गोगाजी पर चादर चढ़ाते आ रहे है। आज के दिन मेडी पर छड़ियों का मेला लगता है। जिसमें दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दरबार में पहुंचते हैं। विधायक अशोक अरोड़ा का वहां पहुंचने पर गोगामेडी के सेवकों द्वारा स्वागत किया गया। विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है। इन मेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति का ज्ञान होता है। जाहरवीर गोगा सभी धर्मों में पूजे जाते है। गोगा जी एक पराक्रमी अवतार थे, जिन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा की। ऐसे महान जाहरवीर गोगा जी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा जाहरवीर गोगा जी गौरक्षक और विदेशी आक्रांताओं से लड़ने और अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के रूप में जाने जाते है। गोगा जी को नाग देवता का अवतार भी माना जाता है। उन्हे सभी देवी-देवताओं के साथ पूजा जाता है। गोगा जी लोक देवता के रूप में जन-जन के मन और मस्तिष्क में विराजमान है।
छाया – कर्ण ओहरी, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा जाहरवीर गोगा मेडी पर शीश नवाते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुग्राम में उद्योग जगत की हस्तियों ने किया एसवीएसयू के साथ मंथन

Fri Aug 22 , 2025
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार का एलान, इंडस्ट्री को समर्पित होंगे एसवीएसयू के सभी कोर्स।उद्योग जगत की वास्तविक चुनौतियों पर होगी पीएचडी की रिसर्च।गुरुग्राम ट्रांजिट कैंपस में इंडस्ट्री–अकादमिक कनेक्ट: स्किल स्फेयर राउंड टेबल मीट में जाने-माने उद्योग प्रतिनिधियों ने की भागीदारी। गुरुग्राम, प्रमोद कौशिक 21 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय […]

You May Like

advertisement