विद्यालयों को आकर्षक बनाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

विद्यालयों को आकर्षक बनाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर।

बिलरियागंज। ब्लॉक सभागार, बिलरियागंज में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने विद्यालयों की स्थिति सुधारने तथा शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए।
बीएसए ने कहा कि निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। छात्रों की वास्तविक उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावक संपर्क रजिस्टर तैयार करने, अभिभावकों के मोबाइल नंबर सुरक्षित रखने और समय-समय पर उनसे संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।उन्होंने बताया कि कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग मरम्मत कार्य, शौचालयों की व्यवस्था,स्वच्छता, रसोईघर रंगाई-पुताई व अन्य आवश्यक सुविधाओं पर किया जाए। विद्यालयों में पंखे, ग्रीन बोर्ड, समय-सारणी, शिक्षकों का विवरण व फोटोयुक्त फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी दिए।
प्रत्येक कक्षा में समय-सारणी प्रदर्शित करने, गृहकार्य की नियमित जांच करने और मासिक परीक्षा आयोजित कर उसका अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बीएसए ने कहा कि समाज का विश्वास जीतने के लिए पारदर्शिता आवश्यक है। विद्यालयों में आकर्षक वातावरण बनाने के लिए पेंटिंग, फ्लेक्स व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।बैठक का संचालन महेंद्र पुरी ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। बैठक में केदार वर्मा, योगेंद्र यादव, बजरंग बहादुर सिंह, आशुतोष मिश्रा, मनीष राय,प्रवीण मिश्रा,रीता कुमारी, श्वेता राय,कपिलदेव सिंह,सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

27 अगस्त तक चलेगा विधान सभा का मानसून सत्र

Sat Aug 23 , 2025
27 अगस्त तक चलेगा विधान सभा का मानसून सत्र कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया निर्णय। चंडीगढ, प्रमोद कौशिक 22 अगस्त : हरियाणा विधान सभा का मानसून सत्र 27 अगस्‍त तक चलेगा। यह निर्णय शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement