पालिका के अफसर दफ्तरों में आराम फरमा रहे हैं और जनता हादसों का शिकार हो रही

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

, रायबरेली नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही और भ्रष्ट रवैये ने वार्ड नम्बर 18 की मलिकमऊ कालोनी के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। शहीद शैलेन्द्र सिंह के आवास तक जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हालत यह है कि वाहन तो छोड़िए, पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। आक्रोशित मोहल्लेवासी सभासद के साथ सड़क पर उतर आए और गड्ढों में बैठकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ ज़बरदस्त नारेबाज़ी की। लोगों ने साफ कहा कि पालिका के अफसर दफ्तरों में आराम फरमा रहे हैं और जनता हादसों का शिकार हो रही है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पालिका अधिकारियों ने सुध लेना ज़रूरी नहीं समझा। नतीजा यह है कि आए दिन स्कूली छात्र और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा। नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल अब प्रशासन की पोल खोलते नज़र आ रहे हैं। जनता पूछ रही है। आखिर टैक्स वसूलने के बाद भी बुनियादी सुविधाएँ क्यों नहीं मिल रहीं?

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑटो संगठन के पदाधिकारी के बेटे के अपहरण को लेकर ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

Tue Aug 26 , 2025
आजमगढ़। जिलाधिकारी कार्यालय पर ऑटो संगठन ने किया प्रदर्शन। संगठन के मंत्री के बेटे को बार बार हो रहे अपहरण, व बेहोशी की हालत में मिलना और पुलिस के ढुलमुल रवैए से खफा ऑटो रिक्शा चालक समिति ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर , जांच कर की दोषियों पर कार्रवाई […]

You May Like

advertisement