जग ज्योति दरबार में नवरात्र दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां

जग ज्योति दरबार में नवरात्र दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पुराणों में नारी शक्ति का विशेष उल्लेख किया गया है : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने नवरात्र दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करने उपरांत सत्संग में कहा कि नवरात्र नौ देवियों की पूजा का महान उत्सव है। कन्या पूजन का भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में भी बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ हमें सामाजिक दृष्टि से भी कन्या सम्मान एवं सुरक्षा को समझना चाहिए। पुराणों में भी नारी शक्ति का विशेष उल्लेख किया गया है। महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन परम्परा अनुसार हवन यज्ञ किया और बताया कि सनातन धर्म में भगवान श्री हरि विष्णु माता लक्ष्मी को अनंत भगवान बताया गया है। उन्होंने कहा कि रूप अनेक हो सकते हैं, तरीके अलग हो सकते है परंतु सनातन में भगवान श्री राम ही सत्य है, सत्य ही सनातन है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हमारा देश परम्पराओं व संस्कारों का देश है। सनातन ही हमारा एक धर्म होना चाहिए। हमारे पास वेद, पुराण, श्रीमद भागवत गीता, राम चरित मानस आदि अनेक प्रकार के धार्मिक ग्रंथ है पूजा पाठ के लिए, धर्म की जानकारी के लिए। इसलिए हमें अपने धर्म और देश के लिए सिर्फ सनातन और अपनी संस्कृति को जीवन में ग्रहण कर लेना चाहिए।
पूजन अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी व श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कन्या पूजन ही साक्षात् मां भगवती का पूजन है

Sun Apr 6 , 2025
महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कन्या पूजन ही साक्षात् मां भगवती का पूजन है। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। चैत्र नवरात्र अष्टमी पर कन्याओं को शिक्षित करने का हो संकल्प। कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल : अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर […]

You May Like

advertisement