जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर

जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिराईदत्त नगर गांव में हरियाणा से लाई गई शराब पीने के बाद शुक्रवार को तीन ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
परिजनों ने बताया कि 39 वर्षीय भगवानदास फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार रात वह गांव लौटा और अपने साथ शराब भी लाया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसने अपने साथी 38 वर्षीय रामवीर पुत्र पर्वत और 55 वर्षीय सूरजपाल पुत्र लाले के साथ विजयपाल के नलकूप पर बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ने लगी।
गंभीर हालत में परिजनों ने तीनों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शुक्रवार रात रामवीर की मौत हो गई, जबकि शनिवार सुबह दीपमाला अस्पताल में सूरजपाल ने भी दम तोड़ दिया। वहीं भगवानदास की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतकों के चाचा गणेश ने बताया कि दोनों मृतक छोटे किसान थे और खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शराब के सैंपल लेकर जांच की जाएगी और मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल सकेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क सुरक्षा समिति बैठक डीएम ने दिए ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने के निर्देश

Sun Aug 31 , 2025
पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर भी होगी कारवाईबरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।डीएम ने बैठक में कहा […]

You May Like

advertisement