सड़क सुरक्षा समिति बैठक डीएम ने दिए ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने के निर्देश

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर भी होगी कारवाई
बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी विभाग मिलकर ठोस कदम उठाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन सड़कों पर बार-बार हादसे हो रहे हैं, वहां ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर तुरंत सुधारात्मक कार्य किए जाएं। साथ ही मुख्य मार्गों पर डिवाइडर, सिग्नलिंग सिस्टम और सड़क चिन्हों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
बैठक में खराब स्ट्रीट लाइट और प्रकाश व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि अंधेरे में हादसों की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए हर हालत में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस को मिलकर सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाए और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।
डीएम ने कहा सड़क सुरक्षा केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसलिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। बैठक में एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सीओ ट्रैफिक अंजनी कुमार तिवारी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता भगत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, बैरक में फंदे से लटका मिला शव

Sun Aug 31 , 2025
जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, बैरक में फंदे से लटका मिला शव पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : जिला जेल (सेंट्रल जेल-टू) में शनिवार सुबह एक बंदी का शव बैरक में फंदे से लटका मिला। मौत की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में […]

You May Like

advertisement