इलेक्ट्रिकल एनर्जी पर हर उपकरण आधारितः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

आधुनिक भारत की संरचना ऊर्जा के बिना नहीं हो सकतीः प्रो. मुकेश कुमार गर्ग।
केयू इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में दीक्षा आरम्भ समारोह।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 01 सितम्बर : इंस्ट्रूमेंटेशन सुप्रीम बांच है। इलेक्ट्रिकल एनर्जी के बिना आज के युग में जीना निरर्थक हो जाएगा क्योकि हर उपकरण इलेक्ट्रिकल एनर्जी पर आधारित है। इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग किसी भी आधुनिक उद्योग और अनुसंधान के लिए एक अनिवार्य घटक है, क्योंकि यह मापन, नियंत्रण और स्वचालन के माध्यम से प्रक्रियाओं की सफलता सुनिश्चित करता है। यह उद्गार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग द्वारा आयोजित दीक्षा आरम्भ समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना साकार होगी। शिक्षा केवल डिग्री और नौकरी देने का साधन नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास का माध्यम है।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग का नाम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने की घोषणा भी की। विभाग के छात्रों द्वारा बनाई गई ईवी कार जिसे सोलर में परिवर्तित कर दिया गया उस कार में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, मुकेश कुमार गर्ग तथ प्रो. अवनीश वर्मा के साथ बैठक यूसिक से नए भवन जेसी बोस तक सवारी ली। इसके साथ ही उन्होंने लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट, जीसीएमएस लैब, इलेक्ट्रॉनिक वर्कशाप इत्यादि की कार्यप्रणाली देखी की सेंट्रल फैसिलिटी कैसे चलती है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विभाग के सेवानिवृत्त सीनियर एसटीए जिन्होंने ईवी कार बनाने में सहायता की तथा दूसरे लिक्विड नाइट्रोजन चलाने वाले कर्मचारी को सम्मानित किया। इसके उपरांत फौरन स्टूडेंट को सम्मानित किया गया। कुलपति द्वारा विभिन्न विभागों कैमिस्टी, आईआईएचएस, जूलॉजी, फोरेंसिक लैब, इंग्लिंग लैंग्वेज लैब के विद्यार्थियों को इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में प्रशिक्षण लेने के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग, पंचकुला के मेम्बर मुकेश कुमार गर्ग ने कहा कि आधुनिक भारत की संरचना ऊर्जा के बिना नहीं हो सकती। भारतवर्ष जब पूर्णतया विकसित भारत बनेगा तो उसमें उर्जा का महत्वपूर्ण योगदान होगा और इसका आत्मनिर्भर भारत में भारत सरकार की तरफ से उर्जा के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए गए हैं।
इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अवनीश वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिकल एनर्जी जैसे की बैटरी उसका वर्णन ऋषि अगस्त्यस्मिता में मिलता है जो कि वैदिक काल में 1500 से लेकर 1200 बीसी में लिखा गया था। उसके बाद इंजीनियरिंग शब्द की सबसे पहले 14वीं शताब्दी में उत्पत्ति हुई और भारत में सबसे पहला इंजीनियरिंग कालेज थामस कालेज आफ सिविल इंजीनियरिंग, रूड़की था जिसको आज आईआईटी रूड़की के नाम से जाना जाता है। उसकी 1847 में स्थापना हुई। मंच का संचालन प्रो. दिनेश राणा ने किया। डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर प्रो. अवनेश वर्मा, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. वी.एम. मूर्ति, प्रो. दिनेश सिंह राणा, प्रो. जय पाल सरोहा, डॉ. गगन दीप सिंह गिल सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व न्यायाधीश डॉ. आनंद वर्धन शर्मा मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय विधि पुरस्कार से सम्मानित

Tue Sep 2 , 2025
कुरूक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 सितंबर : पूर्व न्यायाधीश डॉ. आनंद वर्धन शर्मा को मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय विधि पुरस्कार (संयुक्त राष्ट्र एवं मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय तथा भारतीय बार एसोसिएशन) से सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित किए जाने को लेकर कुरुक्षेत्र के मानवाधिकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement