उत्तराखंड देहरादून -किराए के मकान में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

किराए के मकान में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश,
सागर मलिक

*आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवतियां,

उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से दो महिलाएं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया, जबकि रैकेट का मुख्य सरगना राजकुमार फरार हो गया।

यह कार्रवाई देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विकासनगर क्षेत्र में की गई। उनके निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और विकासनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हरबर्टपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, सोनिया बस्ती स्थित मकान पर देर रात छापा मारा।

पुलिस को मौके से नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उक्त स्थान पर लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस ने बताया कि यह मकान राजकुमार निवासी बाल्मीकि कॉलोनी, विकासनगर द्वारा किराए पर लिया गया था।

जांच में सामने आया है कि रैकेट का संचालन राजकुमार का केयरटेकर जय नारायण शर्मा, निवासी उत्तरकाशी द्वारा किया जा रहा था। वह ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर महिलाओं की बुकिंग करता था और फिर तय कमरे में बुलाकर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिलवाता था। जय नारायण ही पूरे नेटवर्क की डीलिंग, भुगतान और व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में जय नारायण शर्मा निवासी उत्तरकाशी (मुख्य केयर टेकर), हरि किशोर निवासी विकासनगर, विक्की निवासी हरबर्टपुर, आंचल निवासी बनारस हालिया पता यमुनानगर हरियाणा सिमरन चौधरी निवासी गाजियाबाद, राजकुमार निवासी बाल्मीकि कॉलोनी विकासनगर शामिल है।

छापेमारी करने वाली टीम में निरीक्षक हरिओम राज चौहान, उप निरीक्षक संदीप पवार, बबीन सिंह, रचना डोभाल, देवेंद्र सिंह, प्रदीप रावत, आरती और राजेंद्र बर्थवाल शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून-शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार, प्रदेश के बेहतरीन शिक्षकों को मिलेगा गौर

Wed Sep 3 , 2025
शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार, प्रदेश के बेहतरीन शिक्षकों को मिलेगा गौरव,सागर मलिक उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 शिक्षकों का चयन शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए किया गया है। इन शिक्षकों को 5 सितंबर को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। […]

You May Like

advertisement