कांग्रेस पार्टी ने चलाया टैलेंट हंट कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी ने प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की खोज के लिए चलाया कार्यक्रम।
कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय टैलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 दिसंबर : जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस को हरियाणा कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रमुख संजीव भारद्वाज ने संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस प्रदेश में टीवी पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं की तलाश कर रही है। मीडिया पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं में उन चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी राष्ट्रीय व प्रदेश के मुद्दे, समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी होगी और गहरी पकड़ होगी। क्योंकि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और इसके माध्यम से जनता की आवाज को भली भांति उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की विधिवत तौर पर आगाज कर दिया गया है युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है कार्यक्रम के माध्यम से नए चेहरों को अवसर मिलेगा। संजीव भारद्वाज ने कहा कि टैलेंट हंट एक ऐसा मंच होगा जहां देश के कोने कोने से युवा अपने विचार, अपनी क्षमता ओर अपनी प्रतिबद्धता को साबित कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन की प्रकिया शुरू हो चुकी है इसके माध्यम से चयनित लोगों को कांग्रेस में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ता के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश को बांटा चार जोन में।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है साउथ जोन प्रमुख चांदवीर हुड्डा, पूर्वी जोन प्रमुख केवल ढींगरा, पश्चिमी जोन प्रमुख प्रोफसर राय सिंह एवं अंबाला जोन के मुझे जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता के साथ साथ आम जनमानस भी अपनी रुचि दिखा रहा है और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर जनता की आवाज को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचा कर भाजपा की गलत नीतियों उजागर करने के लिए कार्य करना चाहता है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर मोनिका डुमरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, जयपाल पांचाल, लक्ष्मीकांत शर्मा , पवन चौधरी, वीरेंद्र रोहिला, ओम प्रकाश सिरोहा, ओम प्रकाश, सुरेंद्र फौजी, सतीश बतान, गुरमेज सिंह भिंडर, अशोक शर्मा, मामचंद प्रजापत के इलावा कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय टैलेंट हंट कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज एवं कांग्रेस पदाधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Tue Dec 9 , 2025
किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील शेष हितग्राहियों के राशन कार्ड ई-केवाईसी पूर्ण करने के दिए निर्देश किसानों का धान निर्धारित मात्रा में ही तौल करें – कलेक्टर श्री लंगेह महासमुंद 09 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे समय-सीमा की बैठक लेकर जिले […]

You May Like

Breaking News

advertisement